Sorting by

×

Virat Kohli ने संन्यास पर दिया बड़ा अपडेट, जानें टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने क्या कहा?

मौजूदा समय में विराट कोहली के दुनिया भर में कई फैंस हैं। वह दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं।   कोहली अभी करीब 36 साल के हैं। वे भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे विश्व कप और टी20 वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं। भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत के बाद कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास पर काफी चर्चा चली। इस मसले पर कोहली ने जवाब दे दिया है। विराट ने एक इवेंट के दौरान बड़ा हिंट दिया। 
वहीं विराट इन दिनों आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं। वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। कोहली ने सीजन के पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक भी लगाया। कोहली ने इस बीच हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लिया था। विराट का इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एंकर कोहली से पूछती है कि आपके लिए अगला बड़ा कदम क्या होगा? जिसके जवाब में कोहली कहते हैं कि, शायद वर्ल्ड कप 2027 जीतना। 
कोहली के जवाब ने संन्यास के सवाल पर लगाम लगा दिया है। उन्होंने इशारों इशारों में बता दिया कि फिलहाल संन्यास का इरादा नहीं है। अगले वर्ल्ड कप 2027 में खेला जाएगा। रोहित शर्मा और कोहली इसमें खेल सकते हैं। हालांकि, ये उनकी फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करेगा। 
फिलहाल, कोहली ने अभी तक 123 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 9230 रन बनाए हैं। कोहली टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगा चुके हैं। वे दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। विराट ने 302 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 14181 रन बनाए हैं। विराट इस फॉर्मेट में 51 शतक और 74 अर्धशतक लगा चुके हैं। वे 125 टी20 मैचों में भारत के लिए 4188 रन बना चुके हैं। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top