अफगानिस्तान ने प्रोविडेंस में युगांडा को 125 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। ग्रुप सी के मैच में टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही युगांडा की टीम अफगानिस्तान के 5 विकेट पर 185 रन के जवाब में 58 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद अफगानिस्तान ने ये मैच 125 रनों से जीत लिया। आइए टी20 वर्ल्ड कप में मिली कुछ सबसे बड़ी जीतों पर एक नजर डालें।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत
श्रीलंका बनाम केन्या (2007 टी20 वर्ल्ड कप)- श्रीलंका 172 रन से जीतादक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड (2009 टी20 वर्ल्ड कप)- दक्षिण अफ्रीका 130 रन से जीताअफगानिस्तान बनाम युगांडा (2024 टी20 वर्ल्ड कप)- अफगानिस्तान 125 रन से जीता। इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (2012 टी20 वर्ल्ड कप)- इंग्लैंड 90 रन से जीता।वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (2014 टी20 वर्ल्ड कप)- वेस्टइंडीज 84 रन से जीता।
टी20 वर्ल्ड कप में टॉप 3 सबसे बड़ी जीत
श्रीलंका बनाम केन्या (टी20 वर्ल्ड कप 2007)
श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत हासिल की है। जब उन्होंने जोहान्सबर्ग में केन्या को 172 रनों से हराया। श्रीलंका ने 260/6 का विशाल स्कोर बनाया, और केन्या आवश्यक रन रेट को बनाए नहीं रख सका और महज 88 रन पर पूरी टीम सिमट गई।
दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड (टी20 वर्ल्ड कप 2009)
दक्षिण अफ्रीका 2009 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड पर 130 रनों के अंतर से जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। 2021 में अफगानिस्तान ने शारजाह में स्कॉटलैंड पर 130 रनों की जीत दर्ज करके दक्षिण अफ्रीका के साथ बराबरी की।
अफगानिस्तान बनाम युगांडा (टी20 वर्ल्ड कप 2024)
वर्तमान में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों से हरा दिया। ये टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत थी।