Sorting by

×

LSG vs GT: गुजरात के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे मिशेल मार्श, कप्तान ऋषभ पंत ने किया खुलासा

लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले में मिशेल मार्श नहीं खेल रहे हैं, जबकि वह अभी टीम के अहम सदस्य हैं। मार्श ने अभी तक खेली 5 पारियों में से 4 में फिफ्टी ज़ी हैं। वह चोट के कारण बाहर नहीं हुए हैं। टॉस में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज के बाहर होने का कारण बताया। 
ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के बाद उन्होंने बताया कि उनकी टीम में आज सिर्फ 1 बदलाव हुआ है। मिशेल मार्श नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह हिम्मत सिंह को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। 
वहीं कप्तान पंत ने बताया कि मिशेल मार्श की बेटी की तबियत खराब है, जिस कारण वह उनका ध्यान रख रहे हैं और आज नहीं खेल रहे हैं। संभवत: मार्श की बेटी अभी भारत में ही हैं। बता दें कि, मार्श पिछले साल नवंबर में पिता बने थे। उनकी पत्नी Greta Mack ने 17 नवंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने ओलिव रखा। उनकी बेटी अभी सिर्फ 5 महीने की है। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top