Sorting by

×

IPL 2025 Playoffs Scenario: Playoff की जंग ऐसी हुई, मुंबई इंडियंस की 6 मैचों में 4 हार

आईपीएल 2025 का सीजन जारी है। आईपीएल 2025 में इस समय जो टीमों शीर्ष पर हैं, उनमें चार टीमों में से तीन ने आईपीएल खिताब नहीं जीता है। वहीं मुंबई इंडियंस का हाल इस सीजन में काफी बुरा रहा है। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति भी ऐसी ही है। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान मुंबई इंडियंस ने छह मैच खेलकर सिर्फ दो मैच ही जीते है।
 
मुंबई इंडियंस के इस सीजन में कुछ मैच खेलने बाकी है। इन मैचों को जीतकर क्या मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जगह बना सकेगी। बता दें कि इस सीजन में मुंबई इंडियंस की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुई थी। चेन्नई ने इस सीजन में चार विकेट से मुंबई को मात दी थी। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में कप्तानी नहीं कर रहे थे बल्कि टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव ने किया था।
 
दूसरे मैच में हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। इस मैच में हार्दिक के आने के बाद भी मुंबई गुजरात की टीम से मुंबई को मात मिली। टीम को इस सीजन की पहली जीत तीसरे मुकाबले में मिली थी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस में तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को होम ग्राउंड पर आठ विकेट से हराया था। लखनऊ और आरसीबी के हाथों भी मुंबई को हार का सामना करना बड़ा था। इससे पहले मुंबई इंडियंस को दूसरी जीत तब मिली जब दिल्ली को उसके होम ग्राउंड पर मुंबई ने पटखनी दी थी।
 
बता दें कि मुंबई इंडियंस को अभी आठ मुकाबले और खेलने है। अबतक छह मुकाबले खेलने के बाद मुंबई सिर्फ दो मैच जीतकर चार अंक हासिल कर सकी है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को कम से कम सात मुकाबले जीतने होंगे। अगर इससे कम मुकाबले मुंबई जीतेगी तो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा।
 
मुंबई इंडियंस के आने वाले मैचों का शेड्यूल
17 अप्रैल- MI vs SRH (मुंबई)
20 अप्रैल- MI vs CSK (मुंबई)
23 अप्रैल- SRH vs MI (हैदराबाद)
27 अप्रैल- MI vs LSG (मुंबई)
1 मई- RR vs MI (जयपुर)
6 मई- MI vs GT (मुंबई)
11 मई- PBKS vs MI (चंडीगढ़)
15 मई- MI vs DC (मुंबई)
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top