Sorting by

×

IPL 2025 Dc vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत, देखें दोनों की प्लेइंग 11

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के चौथे  मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 
वहीं अक्षर पटेल का बतौर कप्तान आईपीएल में पहला मैच है। जबकि ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के रूप में पहला मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग 11 में फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क और फ्रेजर मैकगर्क को मौका दिया। लखनऊ ने एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और डेविड मिलर हैं। 
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहिद शर्मा, मुकेश कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स- एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान /विकेटकीपर), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top