Sorting by

×

IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने 16वें भारतीय खिलाड़ी

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ में मैच खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले से पहले मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दरअसल, ये सूर्यकुमार का मुंबई के लिए आईपीएल में 100वां मुकाबला है। वह एक ही आईपीएल टीम के लिए 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले 16वें भारतीय क्रिकेट बन गए हैं। सूर्या ने मुंबई के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं लेकिन इस सीजन में अभी तक उनका बल्ला शांत है। 
साल 2012 में सूर्या ने मुंबई के लिए आईपीएल डेब्यू किया लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला पाया जिसके बाद वह 2014 में केकेआर का हिस्सा बन गए। केकेआर के लिए 54 मैच खेलने के बाद 2018 में मुंबई ने उन्हें दोबारा अपने साथ जोड़ लिया। 2018 सीजन की नीलामी में मुंबई ने केवल 3.2 करोड़ रुपये देकर सूर्या को खरीदा था। इसके बाद से वह लगातार इस टीम का हिस्सा हैं। 2021 तक सूर्या इसी कीमत पर मुंबई का हिस्सा रहे लेकिन 2022 में उन्हें आठ करोड़ रुपये देकर रिटेन किया गया। 2024 तक उन्हें इसी कीमत में टीम के साथ बनाए रखा गया। हालांकि, 2025 सीजन की शुरुआत से पहले 16.35 करोड़ रुपये देकर सूर्या को रिटेन किया गया था। 
वहीं सूर्या के मुंबई के लिए प्रदर्शन की बात करें तो, उन्होंने अब तक 99 मैचों की 97 पारियों में इस टीम के लिए बल्लेबाजी की है। इस दौरान उनके बल्ले से 35.52 की औसत के साथ 3090 रन निकल चुके हैं। मुंबई के लिए आईपीएल में सूर्या ने अब तक दो शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं। इस टीम के लिए नाबाद 103 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top