Sorting by

×

IPL 2025: आईपीएल के इन तीन खिलाड़ियों की इंजरी पर आया अपडेट, जानें कब करेंगे मैदान पर वापसी

आईपीएल 2025 का जल्द ही आगाज होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। लेकिन इस सीजन में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि, अब अपडेट मिल गया है। मुंबई इंडियंस के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण से मैदान से दूर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी पीठ में दिक्कत के कारण से परेशान हैं। कुछ इस तरह की स्थिति संजू सैमसन की भी है। 
संजू सैसमन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनके अंगूठे की सर्जरी हुई थी। सैमसन फिलहाल ठीक हैं। वे राजस्थान रॉयल्स के लिए आने वाले सीजन में खेल सकते हैं। सैमसन नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं जहां वो प्रैक्टिस कर रहे हैं। 
जसप्रीत बुमराह
मुंबई इंडियंस के बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कई मौकों पर टीम के लिए कमाल दिखा चुके हैं। लेकिन वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। बुमराह की पीठ में दिक्कत थी। वे फिट न होने के कारण से ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए थे। अब वे आईपीएल 2025 में भी देरी से एंट्री ले सकते हैं। बुमराह फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। 
मयंक यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स के घातक गेंदबाज मयंक यादव ने कम समय में काफी नाम कमा लिया है। उनकी स्पीड की वजह से काफी चर्चा हुई। लेकिन मयंक पिछले सीजन के दौरान चोट के कारण से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। मयंक फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी बैंगलोर में हैं। वे वहां आवेश खान और मोहसिन खान के साथ खुद पर काम कर रहे हैं। फिलहाल मयंक की वापसी को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकती है। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top