Sorting by

×

GT vs DC Head to Head: गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा भारी? एक नजर आंकड़ों पर

शनिवार, 19 अप्रैल को आईपीए 2025 का डबल हेडर का लुत्फ फैंस उठा सकते हैं। जहां पहले हेडर दोपहर 3.30 बजे आईपीएल 2025 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडयम में खेला जाएगा। जीटी का नेतृत्व शुभमन गिल और दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल करेंगे। दोनों टीमें मौजूदा सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। जिस कारण पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें पहले और दूसरे स्थान पर है। 
6 मैच में 4 जीत और 2 हार के साथ गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 6 मैच में 5 जीत और 1 हार के साथ टॉप पर है। ऐसे में दोनों के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद फैंस को है। 
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 5 बार भिड़ंत हुई है। इन मैच में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा गुजरात टाइटंस पर भारी रहा है। गुजरात टाइटंस ने जहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 मैच में जीत हासिल की है वहीं उसे 3 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी बार भिड़ंत पिछले सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई थी, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को 4 विकेट से मात दी थी। 
नरेंद्र मोदी स्टेडियम आंकड़े
वहीं आईपीएल में अब तक गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 बार टक्कर हुई है। दोनों ही मुकाबले गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली बार दोनों टीमों की भिड़ंत 2 मई 2023 को हुई थी, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से हराया था। दोनों टीमों की भिड़ंत इसी मैदान पर दूसरी बार 17 अप्रैल 2024 को हुई थी, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 67 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मात दी थी। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top