Sorting by

×

T20 World Cup: ICC ने दी मंजूरी, चोटिल Wanindu Hasaranga की जगह Dushan Hemantha टीम में शामिल

 स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को मौजूदा टी20 विश्व कप के लिए चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है।
श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज हसरंगा आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

 वानिंदु हसरंगा हुए चोटिल

पांच वनडे और तीन टी20 मैच खेल चुके 31 वर्षीय हेमंथा उनकी जगह लेंगे। टीम का अगला मैच गुरुवार को ओमान के खिलाफ होगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने ने वानिंदु हसरंगा के स्थान पर दुशान हेमंथा को श्रीलंका की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।’’

आईसीसी ने न्यूजीलैंड के चोटिल माइकल ब्रैसवेल की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की अनुमति दे दी है। न्यूजीलैंड ने अभी तक इस खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया है।
टी20 विश्व कप की प्रतियोगिता तकनीकी समिति में आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान, गौरव सक्सेना, हेमांग अमीन और शॉन पोलॉक शामिल हैं।

शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top