Sorting by

×

T20 World Cup: England की जीत ने New Zealand का खेल बिगाड़ा, अब Semi-Final के लिए बढ़ा इंतजार।

इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया।
इस हार के साथ ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए न्यूजीलैंड को अब पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच का परिणाम का इंतजार करना होगा। पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका इंग्लैंड सुपर आठ के अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

न्यूजीलैंड का सात विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन ने सबसे ज्यदा 33 रन का योगदान दिया। विल जैक्स ने नाबाद 32, कप्तान हैरी ब्रूक ने 26, सैम कुरेन ने 24 रन का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये।

शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top