Sorting by

×

Shubman Gill पर सभी को भरोसा रखना चाहिये, वह T20 World Cup में मैच जीतेगा : Abhishek

बारह वर्ष की उम्र से शुभमन गिल के साथ खेल रहे अभिषेक शर्मा को पता है कि खराब फॉर्म से उबरकर वह भारत के लिये टी20 विश्व मैच जीतेंगे और अगले साल टी20 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

भारत की टी20 एकादश में गिल के चयन पर सवाल उठे थे क्योंकि फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को बाहर रखा गया था। गिल 15 पारियों में 137 . 3 की स्ट्राइक रेट से 291 रन ही बना सके हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां तीसरे टी20 में उन्होंने 28 गेंद में 28 रन बनाये।
गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बारे में पूछने पर अभिषेक ने कहा ,‘‘ मैं एक बात साफ बताना चाहता हूं कि आप भरोसा रखिये , ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिये विश्व कप में मैच जीतेंगे और इस श्रृंखला में भी।’’

अपने बचपन के दोस्त गिल के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं इतने समय से इनके साथ खेल रहा हूं , खासकर शुभमन के तो मुझे पता है कि वह किसी भी टीम के खिलाफ और किसी भी हालात में रन बना सकता है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे उस पर शुरू से काफी भरोसा है और जल्दी ही सभी को पता चलेगा और सभी इसी तरह से भरोसा करेंगे।’’
तीसरे मैच में 18 गेंद में 35 रन बनाकर भारत को 2 . 1 से बढत दिलाने वाले अभिषेक ने कहा कि दिसंबर के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बल्लेबाजी की।
उन्होंने कहा ,‘‘ आपको यह ध्यान में रखना पड़ता है कि गेंद स्विंग कर रही है या सीम ले रही है। मैने कुछ ऐसे शॉट खेले जो ऐसे विकेट पर ही खेले जा सकते हैं।

शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top