Sorting by

×

Rohit Sharma injury Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं? असिस्टेंट कोच ने दिया बड़ा अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ये आखिरी ग्रुप मैच होगा। इसके बाद सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। लेकिन उनको लेकर अब अहम अपडेट मिली है। टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान डोशेट ने रोहित को लेकर प्रतिक्रिया दी है। 
डोशेट ने रोहित की स्थिति को लेकर अपडेट दिया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि, वे अब पूरी तरह से ठीक हैं वे बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित चोट का अच्छी तरह से ख्याल रखते हैं। रोहित को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान दिक्कत हुई थी। हालांकि, अब ठीक है। लेकिन रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे या नहीं इसे लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित को आराम दिया जा सकता है। 
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला। टीम इंडिया ने ये मैच 6 विकेट से जीता था, उसके बाद भारत ने इसके बाद पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। अब वह न्यूजीलैंड से रविवार को भिड़ेगा। टीम इंडिया का सेमीफाइनल में किससे सामना होगा, ये अभी तय नहीं है। लेकिन ये जरूर है कि टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल दुबई में खेलेगी। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top