Sorting by

×

MS Dhoni Birthday Special: 44 साल के हुए ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी, पद्मश्री, पद्म भूषण से लेकर ये 8 बड़े अवॉर्ड्स से हो चुके हैं सम्मानित

क्रिकेट जगत में कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले टीम इंडिया  के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया के सबसे महानतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 1981 में बिहार के रांची (जो अब झारखंड में है) शहर में हुआ था। अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले धोनी ने साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, अब वह सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए दिखते हैं। पिछले सीजन उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम की कप्तानी की थी। 
एमएस धोनी के पिता का नाम पान सिंह और मां का नाम देवकी देवी है। धोनी अपने भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। धोनी ने DAV Jawahar Vidya Mandir  से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है जहां उन्होंने गोलकीपर फुटबॉल खेलना सीखा। हालांकि, कोच की सलाह के बाद वह क्रिकेट खेलने लगे । साथ ही  2001 से 2003 तक धोनी ने भारतीय रेलवे में बतौर TTE का काम भी किया।     
पूरी दुनिया में एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है। जब कभी भी धोनी मैदान में उतरते हैं तो पूरा मैदान उनके रंग में रंग जाता है। 2007 में जब उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी2 वर्ल्ड कप जीता उसके बाद तो उनके प्रति फैंस की दिवानगी सातवें आसमान पर थीं। इसके बाद 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और फिर 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भारत को दिलाने वाले एकमात्र कप्तान बने। इसके अलावा धोनी को कई और बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 
धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन भी बनाया है। इसके अलावा उन्हें 2008 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। फिर 2009 में पद्मश्री अवॉर्ड, 2013 में आईसीसी पीपल चॉइस अवॉर्ड, 2018 में पद्मभूषण जैसे बड़े अवार्ड्स से उन्हें सम्मानित भी किया गया। 
महेंद्र सिंह धोनी को मिले 8 बड़े अवॉर्ड्स
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड (2008)
पद्मश्री अवॉर्ड (2009)
आईसीसी पीपल चॉइस अवॉर्ड  (2013)
पद्मा भूषण (2018)
आईसीसी मेंस वनडे टीम ऑफ द डिकेट (कप्तान और विकेटकीपर)- 2011-2020
आईसीसी मेंस टी20 टीम ऑफ द डिकेट (कप्तान और विकेटकीपर)- 2011-2020
आईसीसी स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द डिकेट-2011-2020
आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम 
इसके अलावा 2007 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 2008 में धोनी को तीनों फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने बतौर कप्तान कुल 332 अंतर्राष्ट्रीय मैच,इनमें 60 टेस्ट, 200 वनडे और 72 टी20 मैच खेले हैं। इनमें भारत ने 179 मैच जीते हैं तो 120 मैच गंवाए भी हैं।
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top