Sorting by

×

IPL 2026: राहुल द्रविड़ के बाद संजू सैमसन की होगी छुट्टी! बंट गई राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने भले ही राहुल द्रविड़ से अचानक किनारा कर लिया हो लेकिन ये चौंकाने वाला फैसला नहीं है। इसे लेकर कुछ समय से चर्चा चल रही थी। आईपीएल 2025 में फ्रेंचाइजी के 9वें नंबर र रहने के बाद द्रविड़ का पद पर बने रहना मुश्किल था। 
भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद राहुल द्रविड़ फिर से रॉयल्स से जुड़े थे। ऐसे में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। द्रविड़ की विदाई ऐसे समय पर हुई जब फ्रेंचाइजी और संजू सैमसन के बीच कुछ ठीक नहीं था। ऐसे में सवाल ये है कि क्या सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स से विदा हो जाएंगे? ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि फ्रेंचाइजी 3 धड़े में बंटी हुई है। 
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार राहुल द्रविड़ और रॉयल्स प्रबंधन के बीच जुलाई से ही बातचीत चल रही थी, जब लंदन में आईपीएल 2025 के प्रदर्शन की समीक्षा हो रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें टीम से जोड़े रखने के इच्छुक मनोज बडाले ने उन्हें एक अलग पद की पेशकश की थी। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को अपनी विज्ञप्ति में इसका जिक्र भी किया था, लेकिन द्रविड़ ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। 
सैमसन अपनी चोट के अलावा आईपीएल 2025 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कैंप में चली रही चीजों से नाखुश थे। हालांकि, कप्तान की नाराजगी के लिए सिर्फ द्रविड़ ही जिम्मेदार नहीं हो सकते। माना जा रहा है कि द्रविड़ और सैमसन के बीच कोच और कप्तान के बीच होने वाली आम, सामान्य और नियमित असहमतियां ही थीं। ऐसा नहीं था कि दोनों का रिश्ता पूरी तरह से बिगड़ गया था। 
वहीं टीम को लेकर चर्चाओं से पता चलता है कि फ्रेंचाइजी में तीन अलग-अलग विचारधाराएं चल रही थीं। एक गुट रियान पराग के पक्ष में था, जिन्होंने कुछ मैचों में टीम की कप्तानी की। दूसरे ने यशस्वी जायसवाल को भविष्य का कप्तान बताया। तीसे ने सैमसन को कप्तान बनाए रखने की वकालत की। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top