दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने जारी सीजन में चार मैचों में आठ अंक के साथ अजेय है और अंक तालिका में पहले स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम पांच मैचों में केवल एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है।
IPL 2025 DC vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, देखें दोनों प्लेइंग 11
By
Roshan Kujur
/ April 13, 2025