Sorting by

×

IPL 2025 DC vs GT: प्लेऑफ में पहुंचेगी गुजरात टाइटंस? दिल्ली कैपिटल्स को जीत की दरकार

आईपीएल 2025 का 60वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं गुजरात टाइटंस के 11 मैच में 16 अंक हैं। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए महज एक जीत की जरूरत है। वहीं दिल्ली के लिए भी ये मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। 
दिल्ली कैपिटल्स के 11 मैच में 13 अंक हैं। उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिरदर्दी ये है कि मिचेल स्टार्क उपलब्ध नहीं हैं। मुस्तफिजुर रहमान अभी आए नहीं हैं। 
 
वहीं जीटी की प्लेइंग 11 में कगिसो रबाडा को मौका मिल सकता है। फाफ डुप्लेसिस और केएल राहुल के खिलाफ वह प्रभावी हो सकते हैं। डुप्लेसिस को 5 और राहुल को 3 बार आउट किया है। राशिद खान ने भी दोनों बल्लेबाजों को तीन-तीन बार आउट किया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन  बार राहुल को अपना शिकार बनाया है। 
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस- जोस बटलर (विकेटकीपर), शुबमन गिल (सी), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, आर तेवतिया, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, जी कोएत्ज़ी, राशिद खान, प्रिसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
दिल्ली कैपिटल्स- अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, टी स्टब्स, एफ डु प्लेसिस, करुण नायर, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (सी), केएल यादव, मुकेश कुमार, डी चमीरा, टी नटराजन। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top