Sorting by

×

IPL 2025: आईपीएल की बेहतरीन टीम मुंबई इंडियंस, जानें टीम का इतिहास, मालिक, स्क्वाड की पूरी जानकारी

मुंबई इंडियंस मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित एक पेशेवर टी20 फ़्रैंचाइज़ी क्रिकेट टीम है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में प्रतिस्पर्धा करती है। मुंबई इंडियंस की स्थापना 2008 में हुई थी और इसका स्वामित्व भारत के सबसे बड़े समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है, जो अपनी 100% सहायक कंपनी इंडियाविन स्पोर्ट्स के माध्यम से है। अपनी स्थापना के बाद से, टीम ने 33,108 क्षमता वाले वानखेड़े स्टेडियम में घरेलू मैच खेले हैं।
 
मुंबई इंडियंस की कप्तानी फिलहाल हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। महेला जयवर्धने को 2025 सीज़न से पहले मुंबई इंडियंस का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कोच हैं और लसिथ मलिंगा उनके गेंदबाजी कोच हैं। रोहित शर्मा टीम के प्रमुख रन स्कोरर हैं जबकि लसिथ मलिंगा टीम के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
टीम का इतिहास
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सितंबर 2007 में इंडियन प्रीमियर लीग की स्थापना की घोषणा की, जो 2008 में शुरू होने वाली एक ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता है। जनवरी 2008 में, बीसीसीआई ने आठ शहर-आधारित फ्रैंचाइज़ के मालिकों का अनावरण किया। मुंबई की फ्रैंचाइज़ को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को 111.9 मिलियन डॉलर में बेचा गया, जिससे यह लीग में बिकने वाली सबसे महंगी टीम बन गई। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली आरआईएल ने 10 साल की अवधि के लिए फ्रैंचाइज़ के अधिकार हासिल किए।
मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की एक ऐसी टीम जिसने आईपीएल में ना जाने कितनी ही सफलताओं की कहानियां लिखी है। एक ऐसी टीम जिसकी शुरुआत तो बेहद खराब रही थी लेकिन अब वो आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीब बन चुकी है। एक ऐसी टीम जिसने आईपीएल के इतिहास में अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। मुंबई की झोली में 5 आईपीएल ट्रॉफियां हैं। मुंबई इंडियंस की स्थापना 2008 में हुई थी जब आईपीएल का पहला सीजन आयोजित किया गया था। 
2008 शुरुआती सीजन
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल के शुरुआती दिनों में थोड़ा कमजोर रहा था। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हरभजन सिंह के हाथों में दी गई थी। इस सीजन टीम ने कुल 14 मैच खेले थे। जिसमें से उसे 7 मैचों में जीत तो 7 में हार झेलनी पड़ी। 2008 के इस आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम में सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, सनथ जयसूर्या जैसे बड़े नाम शामिल थे। जिनकी बदौलत टीम ने इस पहले सीजन में प्लेऑफ तक का सफस तय किया था। 
2009 आईपीएल सीजन
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के पहले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन साल 2009 का आईपीएल सीजन MI के लिए बेहद निराशाजनक रहा था। इस सीजन में मुंबई को अपने खेले गए 14 मैचों में से 9 मैचों में हार मिली तो 5 मैच ही वह जीत पाई। जिस कारण मुंबई को अंक तालिका में सातवें पायदान पर संतोष करना पड़ा था। 
2010 सीजन
2010 का ये आईपीएल सीजन मुंबई के लिए काफी अच्छा रहा। उस दौरान मुंबई की टीम ने हरभजन सिंह, सचिन तेंदुलकर और लसिथ मलिंगा जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल किए थे। अपनी पूरी टीम की बदौलत मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मं अपनी जगह बना ली थी। लेकिन फाइनल में उसे चेन्नई के हाथों हार झेलनी पड़ी। 
2011 सीजन
हालांकि, 2011 का साल भी मुंबई के लिए अच्छा रहा। इस सीजन मुंबई की पलटन ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। मुंबई ने अपने खेले 14 मुकाबलों में 9 मैच जीते और 18 अंक हासिल किए। जिसकी वजह से इस सीजन में मुंबई की टीम इस सीजन में तीसरे पायदान पर रही थी। 
2012-13 सीजन
वहीं 2012 में मुंबई को रोहित शर्मा के रूप में नया कप्तान मिला। रोहित की कप्तानी में मुंबई की टीम बिल्कुल एक नई टीम की तरह नजर आई। बल्लेबाजी मेंजहां रोहित शर्मा, डी-कॉक और सचिन जैसे धुरंधर टीम में थे वहीं गेंदबाजों में लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह और मिचेल जॉनसन जैसे बेहतरीन गेंदबाज टीम की शान बढ़ा रहे थे। 2013 में मुंबई की पूरी टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में चेन्नई को हराकर आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम किया। 
 
2014-15 सीजन
आईपीएल 2024 का सफर मुंबई इंडियंस की टीम के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था। मुंबई की शुरुआत इस सीजन में थोड़ी खराब रही। लेकिन बाद में उनकी गाड़ी पटरी पर लौट आई। हालांकि, 2015 के सीजन में मुंबई ने 16 मुकाबलों में से 8 मैचों में जीत और 6 में हार देखी। लेकिन एक बार फिर मुंबई की ये टीम आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाती है। फाइनल में मुंबई की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 41 रनों से हराकर दूसरी बार आईपीएल के खिताब पर अपना कब्जा जमा लेती है। 
2016-17 सीजन
वहीं 2016 का सीजन मुंबई के लिए फिर से खराब रहा। टीम ने इस दौरान 14 मैच खेले थे जिसमें उसे महज 7 में जीत नसीब हुई इस साल अपने इस निराशाजनक प्रदर्शन के चलते उसे अंक तालिका में पांचवें नंबर पर रहना पड़ा था। हालांकि, 2017 में मुंबई ने वापसी की और बेहद शानदार प्रदर्शन किया। इस साल मुंबई ने 14 मुकाबले खेले थे। जिसमें उसने 10 मैचों में बेहतरीन जीत दर्ज की थी और 4 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी। अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने पुणे सुपरजायंट्स को 1 रन से हराकर तीसरी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया था। 
2018-19 सीजन
2018 का साल फिर से मुंबई के पक्ष में नहीं रहा। इस सीजन में मुंबई की टीम शुरुआती मैचों में जीत के लिए तरसती हुई दिखी थी। लेकिन टीम जैसे-तैसे प्लेऑफ तक का सफर तय करने में कामयाब हो गई थी। वहीं 2019 में एक बार फिर मुंबई ने इतिहास दोहराया। 2019 में बेहतरीन प्रदर्शन कर मुंबई ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। फिर फाइनल में उसका मुकाबला एक बार फिर चेन्नई से हुआ। दोनों के बीच कड़ी टक्कर होती है। लेकिन अंत में मुंबई की टीम को एक और जीत नसीम हो जाती है। 
साल 2020 में एक बार फिर मुंबई की टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब हो जाती है। इस साल वह अपना 5वां खिताब जीतती है। जिसके बाद वह आईपीएल के इतिहास में 5 खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाती है। लेकिन फिर 2021, 2022-23 और 2024 का सीजन मुंबई के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। और वह अब छठी बार आईपीएल जीतने का सपना संजोए है। 
मुंबई इंडियंस के मालिक
मुंबई इंडियंस टीम का मालिकाना हक भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है, जो अपनी 100 प्रतिशत सहायक कंपनी इंडियाविन स्पोर्ट्स के माध्य से है। अपनी स्थापना के बाद मुंबई ने 33,108 क्षमता वाले वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू मैच खेले हैं।
आईपीएल 2025 ऑक्शन
मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कुल 119.80 करोड़ रुपये किए। इस दौरान टीम ने 23 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाया। 
मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेलटन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कॉर्बिन बॉश, विग्नेश पुथुर
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top