Sorting by

×

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, गांगुली-द्रविड़और कोहली को पछाड़ा

यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट में तबाही मचाई हुई है। वह बेहतरीन अर्धशतक जड़ क्रीज पर मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए  हैं। वह भारत के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। जायसवाल ने ये कारनामा महज 71 पारियों में किया है। वह सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
 
बता दें कि, गावस्कर ने अपने करियर के पहले 3000 इंटरनेशनल रन 69 पारियों में बनाए थे। हालांकि जायसवाल ने सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पछाड़ने में कामयाब रहे। 
सुनील गावस्कर और यशस्वी जायसवाल के बाद इस लिस्ट में सौरव गांगुली का नाम है, जिन्होंने 3000 इंटरनेशनल रन बनाने के लिए 74 पारियां ली थी। वहीं शुभमन गिल 77, राहुल द्रविड़ 78, पोली उमरीगर 79 और विराट कोहली 80 पारियों के साथ लिस्ट में मौजूद हैं। 
वहीं जायसवाल ने ये 3000 रन महज 23 साल की उम्र में बनाए हैं। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय हैं। 
वहीं 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर (8696)
विराट कोहली (5052)
 युवराज सिंह (3853)
 सुरेश रैना (3350)
रवि शास्त्री (3224) 
 यशस्वी जायसवाल (3000)
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top