आज टी20 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं सामने यूएई की टीम होगी। ग्रुप ए का हिस्सा दोनों टीमों को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ना है। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। वहीं सूर्यकुमार यादव ब्रिगेड अपना पहला मैच जीत के साथ शुरू करना चाहेगी। भारत खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। फिलहाल, टीम इंडिया ने एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 8 बार खिताब अपने नाम किया है। जबकि यूएई के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक केवल एक मैच ही खेला है।
फिलहाल, मौसम की बात करें तो भारत और यूएई के बीच मैच में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। मैच के समय तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यूएई में मौसम काफी गर्म रहता है जिस कारण से मैच की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

