Sorting by

×

IND vs PAK: नहीं बिक रहे भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट, जानें कितनी है कीमत, 14 सितंबर को महामुकाबला

14 सितंबर, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का महामुकाबला खेला जाएगा। अक्सर भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट चंद घंटों में ही बिक जाती हैं, लेकिन इस बार लगता है कि इस मैच के लिए फैंस के अंदर बिल्कुल भी क्रेज नहीं है। इस मैच के अभी तक सारे टिकट नहीं बिके हैं ऐसा होने का मुख्य कारण टिकटों की कीमत है। लोगों को 2 टिकट खरीदने के लिए 2.5 लाख तक खर्च करने पड़ रहे हैं। 
वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो महंगे टिकट प्राइज के कारण बिक्री पर फर्क पड़ा है। ईस्ट स्टैंड में दो वीआईपी टिकटों की कीमत 2.5 लाख रुपये है। इस टिकट को खरीदने पर बढ़िया व्यू वाली सीट मिलेगी, जिसके साथ खाने-पीने की व्यवस्था होगी। इस टिकट को खरीदने पर पार्किंग पास, वीआईपी लाउंज और रेस्टरूम भी मिलेगा। 
खबरों की मानें तो रॉयल बॉक्स में टिकट की कीमत 2.3 लाख, स्काई बॉक्स के लिए 1.6 लाख रुपये देने होंगे। यहां तक कि प्लैटिनम टिकट की कीमत भी आसमान छू रही है, जो 75,659 रुपये में मिल रही है। सबसे सस्ती टिकट की बात करें तो दो सीट बुक करने के लिए आपको लगभग 10,000 रुपये खर्च करने होंगे। 
न्यूज एजेंसी एनआई से बातचीत में अमीरात क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच के टिकों की कम ब्रिकी से सभी अधिकारी चौंक गए हैं। उन्होंने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के टिकट मात्र4 मिनट के भीतर बिक गए थे, लेकि इस बार स्थिति बहुत खराब है। अधिकारी ने आशंका जताते हुए कहा कि टिकटों की ब्रिकी कम होगा, रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजदूगी के कारण हो सकता है। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top