भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां इस मैच के तीसरे दिन मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम को कमाल की शुरुआत दिलाई। सिराज ने इंग्लैंड के लगातार 2 बल्लेबाजों को आउट कर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों के फीते खोल दिए। जेमी ने इस मैच में इंग्लैंड की वापसी कराते हुए एक बेहतरीन शतक लगाया। जेमी स्मिथ ने सिर्फ 80 गेंदों में अपना शतक ठोका।
भारतीय टीम के गेंदबाजों पर जेमी स्मिथ ने गजब का हमला बोला। जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों पर शतक पूरा करते हुए टीम इंडिया को प्रेशर में डाल दिया। स्मिथ ने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। उन्होंने अपना शतक बी रविंद्र जडेजा की लगातार दो गेंदों पर दो चौके जड़कर पूरा किया। वहीं वह इंग्लैंड के लिए तीसरा सबसे तेज शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
दाएं हाथ के बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने 80 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट 126.25 का था। वे इंग्लैंड के संयुक्त रूप से तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 80 या इससे कम गेंदों में शतक ठोका है। उनसे पहले हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो और गिलबर्ट जेसोप ने 80 या इससे कम गेंदों में शतक इंग्लैंड के लिए जड़ा है। बेन स्टोक्स पांचवें नंबर पर हैं।
इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक
76 गेंद- गिल्बर्ट जेसप बनाम ऑस्ट्रेलिया द ओवल 1902
77 गेंद- जॉनी बेयरस्टो बनाम न्यूजीलैंड ट्रेंट ब्रिज 2022
80 गेंद- हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान रावलपिंडी 2022
80 गेंद- जेमी स्मिथ बनाम भारत एजबेस्टन 2025*
85 गेंद- बेन स्टोक्स बनाम न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2015