Sorting by

×

IND vs BAN: Shubman Gill ने ठोका टेस्ट करियर का 5वां शतक, विराट कोहली को पछाड़ा

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला जोरदार बोला है। चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में गिल ने अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक जड़ा है। इसके साथ ही गिल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक शतक जमाने वाले भारतीयों की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। ये गिल की WTC में पांचवीं सेंचुरी है। इस शतक के साथ ही गिल अब विराट कोहली, पंत और मयंक अग्रवाल से आगे निकल गए हैं। इन तीनों के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 4-4 शतक हैं।

शुभमन गिल का ये साल 2024 में तीसरा टेस्ट शतक है। वह इस साल क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने इस साल 2-2 टेस्ट सेंचुरी लगाई है। 

2024 में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

3- शुभमन गिल*

2- यशस्वी जायसवाल

2- रोहित शर्मा

गिल ने इसी के साथ साल 2022 से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बाबर आजम को पछाड़ दिया है। गिल का 2022 से ये 12वां शतक है, वहीं बाबर 11 शतक के साथ दूसरे पायदान पर हैं। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन गिल का 5वां शतक है, वह डब्ल्यूटीसी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर हैं। 

WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक

 9-रोहित शर्मा

5- शुभमन गिल

4- ऋषभ पंत

4- मयंक अग्रवाल

4- विराट कोहली

3- यशस्वी जायसवाल

3- केएल राहुल

3- अजिंक्य रहाणे

3- रविंद्र जडेजा

शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top