आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला जा रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 264 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73 और एलेक्स कैरी ने 61 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3, वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।
ऑस्ट्रेलियाई पारी की बात करें तो टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली बिना खाता खोले आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने अपना शिकार बनाया। ट्रेविस हेड ने धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बड़े शॉट खेले जैसे ही वो भारत के लिए खतरनाक साबित हो रहे थे तो वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करा दिया। इस दौरान हेड ने 33 गेंद में 39 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन 36 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।
जॉर्ज इंग्लिस 12 गेंद में 11 गेंद रन बनाकर आउट हुए। वहीं स्टीव स्मिथ 96 गेंदों में 73 रन बनाकर मोहम्मद शमी के शिकार बने। ग्लेन मैक्सवेल महज 7 रन बनाकर अक्षर पटेल के शिकार बने। वहीं बेन ड्वार्शियस भी 19 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के शिकार बने। एलेक्स कैरी ने 57 गेंदों में 61 रन बनाए। नाथम एलिस ने 10 रन बनाए। वहीं हार्दिक पंड्या ने कंगारू टीम का आखिरी विकेट एडम जैम्पा के रूप में गिराया।