आईसीसी ने महिला क्रिकेट की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। जहां भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज बन गई हैं। इस कड़ी में मंधाना ने 790 रेटिंग पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वॉल्वार्ट को पछाड़ा है। दोनों के समान 790 अंक हैं लेकिन हालिया प्रदर्शन के आधार पर मंधाना टॉप पर काबिज है।
हाल ही में स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 58 और 31 रन की पारियां खेलीं, जो उन्हें नंबर-1 तक ले जाने के लिए काफी रहीं। लॉरा को मार्च-अप्रैल में न्यूजीलैड के खिलाफ सीरीज में फिर से नंबर-1 बनने का मौका मिलेगा।
Two players to the top in the latest ICC Women’s Player Rankings 🙌
More 👇https://t.co/h3zimfP80m
— ICC (@ICC) March 3, 2026
अलाना किंग ने तीन वनडे मैचों में 16.71 की औसत से 7 विकेट झटके। तीसरे वनडे में 10ओवर में 4/33 का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने मेजबान टीम को 185 रन की बड़ी जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन का लगभग चार साल पुराना नंबर-1 की बादशाहत खत्म की है।
इसके अलावा सीरीज 0-3 से गंवाने के बावजूद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को फायदा हुआ। 53, 54 और 25 रन की पारियों की बदौलत वह चार स्थान ऊपर चढ़कर 652 अंकों के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गईं।

