Sorting by

×

Donald Trump को भी चढ़ा Cricket का खुमार, T20 World Cup में Team USA के लिए किया स्पेशल पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और श्रीलंका में चल रहे टी20 विश्व कप में भाग ले रही अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा देश खिलाड़ियों की जीत की कामना कर रहा है।
ट्रंप ने रविवार को ‘ट्रुथ’ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने अभी सुना कि भारत में क्रिकेट विश्व कप चल रहा है। मैं अमेरिका की टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हमारी टीम बहुत मजबूत है। पूरा अमेरिका आपके जीत की कामना कर रहा है। ’’

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा, ‘‘आपके अच्छे शब्दों के लिए धन्यवाद राष्ट्रपति महोदय। ’’
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में अमेरिका की टीम को 29 रन से शिकस्त दी।

अमेरिका पारंपरिक रूप से क्रिकेट खेलने वाला देश नहीं है और उसकी टीम में अभी ज्यादातर भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं जिसकी कप्तानी मोनांक पटेल कर रहे हैं।
अमेरिका ने 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की सह-मेजबानी की थी,जिसके मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए थे।

शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top