Sorting by

×

BCCI ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मारा जोरदार तमाचा, विवाद पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?

बीसीसीआई ने आखिरकार भारत और पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले में हुए हैंडशेक विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान सचिव देवजीत सैकिया ने इस पूरे मामले पर कहा कि हमें जीत का जश्न मनाना चाहिए ना कि बाहरी शोर में उलझा जाएं। रविवार को एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद हुई ड्रामा के कारण ये अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सूर्युकमार यादव और उनकी टीम ने जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया जिससे पीसीबी और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयर मोहसिन नकवी नाराज हो गए। 
 
इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए सैकिया ने सभी से आग्रह किया है कि वे भारत की निर्णायक जीत का जश्न मनाएं और तीसरे पक्ष या शत्रुतापूर्ण देशों की टिप्पणियों पर ध्यान न दें। देवजीत सैकिया ने भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच के बारे में कहा कि, मैं केवल इतना कह सकता हूं कि भारत ने बेहतरीन जीत हासिल की है। ये भारतीय टीम के लिए एक जोरदार जीत थी। इससे ज्यादा कुछ नहीं। इससे कम कुछ नहीं बस इतना ही। भारत ने मैच को बहुत आराम से जीता। हमें उस जीत का आनंद लेना चाहिए। बजाय उस शोर पर ध्यान देने के जो कुछ तीसरे पक्ष या शत्रुतापूर्ण देशों द्वारा उत्पन्न किया गया है।
सैकिया ने IANS को दुबई में भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच के बाद हुए विवाद के बारे में कहा कि, हमें इससे परेशान नहीं होना चाहिए। इसके बजाय हमें अपने लड़कों की सराहना करनी चाहिए और उन पर गर्व महसूस करना चाहिए कि उन्होंने इतना अच्छा प्रदर्शन किया। हम उम्मीद करते हैं कि जीत का ये सिलसिला इस टू्र्नामेंट के आखिरी मैच तक जारी रहेगा।  
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top