Sorting by

×

Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू, जानें कब और कैसे खरीदें, कीमत देख हर जाएंगे हैरान

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगी। लेकिन भारतीय टीम असल मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच की टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। टिकटों की खरीद के लिए एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने 3 पैकेज जारी किए हैं। 
बता दें कि, टूर्नामेंट में कुल 8 देश हिस्सा ले रहे हैं। इनमें भारत, पाकिस्तान,बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान, श्रीलंका और हॉन्ग कॉन्ग हैं। 
टिकटों के लिए जारी 3 पैकेज
पैकेज 1- अगर आप ग्रुप A के सारे मैच देखना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 11000 रुपये से होगी। इस पैकेज को खरीदने पर फैंस, भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई के सिर्फ ग्रुप मैच देख पाएंगे।
पैकेज 2- वहीं इसमें सुपर-4 चरण के मैच भी शामिल हैं। पैकेज 2 की कीमत 12,500 रुपये से शुरू होगी। इस पैकेज को खऱीदने वाले फैंस सुपर-4 चरण के मैचों को भी देख पाएंगे। 
पैकेज 3- तीसरे पैकेज में ग्रुप मैच, सुपर-4 चरण के सिर्फ 2 मैच और फाइनल भी शामिल होगा, इसकी कीमत भी 12,500 रुपये होगी। हालांकि, इसमें फैंस सुपर-4 स्टेज के सिर्फ 2 मैच ही देख पाएंगे। 
कैसे खरीदें टिकट
एशिया कप 2025 के टिकट खरीदने के लिए आपको platinumlist.net नाम की वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट प्राइस 8.730 रुपये से शुरू है। प्रीमियम टिकट की कीमत लगभग 18,710 रुपये है। भारत-पाक मैच के लिए पवेलियन ईस्ट स्टैंड पर टिकट खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 22,457 रुपये देने होंगे।
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top