Sorting by

×

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

रविवार को पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से यह घोषणा कर दी कि वह टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाला अपना ग्रुप लीग मुकाबला नहीं खेलेगा। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने अपनी राष्ट्रीय टीम को टूर्नामेंट के बाकी मैचों में भाग लेने की मंजूरी दे दी हैं। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू हो रहा हैं।
बता दें कि पाकिस्तान का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किए जाने के बाद सामने आया हैं। पाकिस्तान इसे विरोध के तौर पर देख रहा हैं, क्योंकि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार किया था और आईसीसी ने उनके मैच किसी अन्य देश में शिफ्ट करने की मांग ठुकरा दी थी।
पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में खेलने की अनुमति दी जाती हैं, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।
गौरतलब है कि इस फैसले के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया हैं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नक़वी पहले ही आईसीसी पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना था कि बांग्लादेश के मामले में लचीलापन नहीं दिखाया गया।
मौजूद जानकारी के अनुसार, यदि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है तो उसे उस मुकाबले के दो अंक गंवाने पड़ेंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यदि दोनों टीमें नॉकआउट चरण में आमने-सामने आती हैं तो स्थिति क्या होगी।
रविवार देर शाम आईसीसी ने इस फैसले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उसके टूर्नामेंट खेल भावना, निष्पक्षता और प्रतिस्पर्धा पर आधारित होते हैं और चयनात्मक भागीदारी प्रतियोगिता की पवित्रता को नुकसान पहुंचाती हैं। आईसीसी ने यह भी कहा कि यह फैसला वैश्विक क्रिकेट और प्रशंसकों के हित में नहीं हैं।
आईसीसी ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस निर्णय के दीर्घकालिक प्रभावों पर विचार करेगा, क्योंकि इससे न केवल वैश्विक क्रिकेट ढांचे पर असर पड़ेगा, बल्कि स्वयं पाकिस्तान क्रिकेट को भी नुकसान हो सकता हैं।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान बोर्ड को इस बहिष्कार के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता हैं और भारत-पाकिस्तान मुकाबले से जुड़ी व्यावसायिक आय पर भी असर पड़ेगा। यह मुकाबला आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे अधिक राजस्व लाने वाला मैच माना जाता हैं।
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना था। यह व्यवस्था उस हाइब्रिड मॉडल का हिस्सा थी, जो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत के पाकिस्तान न जाने के बाद दोनों बोर्ड्स के बीच तय हुआ था और जिसे 2027 तक के आईसीसी आयोजनों के लिए मंजूरी मिली थी।
क्रिकेट इतिहास में इससे पहले भी विश्व कप में सुरक्षा कारणों से टीमें कुछ मैच नहीं खेल चुकी हैं। 1996 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज श्रीलंका नहीं गए थे, जबकि 2003 में इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने से इनकार किया था।
इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं।
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top