Sorting by

×

Asia Cup 2025: पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाने पर टीम इंडिया पर होगा एक्शन? जानें क्या कहता है नियम

एशिया कप 2025 में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात देकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पूरे मैच में भारत का दबदबा देखा गया, पाकिस्तान हर क्षेत्र में फेल रही। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा ‘नो हैंडशेक’ को लेकर रहा। दरअसल, पहले टॉस के दौरान और फिर मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी ग्राउंड पर हैंडशेक के लिए इंतजार करते रहे लेकिन कोई भी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नहीं आया। 
सूर्यकुमार यादव ने कंफर्म किया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने के फैसले का बीसीसीआई से समर्थन प्राप्त था, ये फैसला टीम का था। टॉस के बाद शीट भी नहीं बदली, ये भी टीम के एक सदस्य का निर्णय था। अब सवाल ये उठता है कि क्या इस पर कोई नियम है जिस कारण भारतीय टीम पर जुर्माना लग सकता है। 
वहीं मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी कोच माइक हेसन ने कहा कि, टीम हाथ मिलाने का इंतजार कर रही थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी नहीं आए। इस कारण ही सलमान अली आगा प्रेजेंटेशन में नहीं आए। बता दें कि, इसके बाद पाकिस्तान टीम की नाराजगी मैच तक पहुंची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि टीम के मैनेजर ने भारत के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज करवाया है। क्योंकि उन्होंने कप्तानों से टॉस के दौरान हाथ न मिलाने का अनुरोध किया था। 
क्या कहता है नियम?
क्रिकेट के नियमों में कहीं नहीं लिखा कि हाथ मिलाना जरूरी है। टॉस के समय या मैच के बाद हाथ मिलाना खेल भावना का हिस्सा है। स्पिरिट ऑफ क्रिकेट के कारण ही हर मैच के बाद खिलाड़ी आपस में मिलते हैं। 
वहीं टीम पर किसी प्रकार का कोई जुर्माना नहीं लगेगा। क्योंकि हाथ मिलाने को लेकर ऐसा कोई नियम नहीं बना है। हालांकि, इस दौरान किसी खिलाड़ी द्वारा कोई गलत हरकत, या अपशब्द कहे जाने पर जुर्माना लगने का प्रावधान जरूर है। लेकिन कोई जानबूझकर हाथ नहीं मिलाए इसे खेल भावना के विपरीत माना जाता है।
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top