Sorting by

×

Asia Cup 2025 Points Table: एशिया कप 2025 में तीन मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल, भारत टॉप पर काबिज

एशिया कप 2025 के अभी तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। गुरुवार को ग्रुप बी के मुकाबले में बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 143 रन बनाए। नजाकत खान ने पारी में सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, बाबर हयात ने 14 रनों की पारी खेली और मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा। अब बाबर विराट कोहली के बाद एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने 59 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और हांगकांग को हराया। 
इस दौरान लिटन दास ने 39 गेंदों में 59 रनों की पारी में लिटन दास ने 1 छक्का और 6 चौके लगाए। तौहीद हिरदॉय ने 35 रनों की नाबाद पारी खेली। ये एशिया कप 2025 में बांग्लादेश का पहला मैच था, जिसे जीतकर वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। बता दें कि, एशिया कप में कुल 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में सभी टीमें 3-3 मैच खेलेंगी। जिसके बाद अंक तालिका की टॉप 2 टीमें सुपर-4 में जाएंगी और अन्य टीमें बाहर हो जाएंगी। 
एशिया कप 2025 ग्रुप ए की अंक तालिका
फिलहाल ग्रुप ए का दूसरा मैच आज पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला जाएगा। इससे पहले भारत ने यूएई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पहले भारतीय गेंदबाजों ने यूएई को 57 रनों पर ढेर कर दिया और फिर लक्ष्य को 4.3 गेंदों में हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। भारत का नेट रन रेट 10.483 जिसे पार करना अब अन्य टीमों के लिए बहुत मुश्किल है। 
एशिया कप 2025 ग्रुप बी की पॉइंट टेबल
ग्रुप बी में 2 मैच खेले जा चुके हैं। 3 टीमों ने अपने अभिया का आगाज कर दिया है जबकि श्रीलंका अपना पहला मैच शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इस ग्रुप में बांग्लादेश से पहले अफगानिस्तान ने हांगकांग को हराया था। नेट रन रेट के आधार पर अफगानिस्तान आगे हैं और इस ग्रुप में पहले नंबर पर है। श्रीलंका इसलिए चौथे स्थान है क्योंकि उन्होंने अभी तक मैच नहीं खेला है। जबकि बांग्लादेश दूसरे नंबर पर है। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top