Sorting by

×

SA20 Auction: साउथ अफ्रीका टी20 लीग की नीलामी में 65 करोड़ की राशि खर्च, युवाओं पर जताया गया भरोसा

साउथ अफ्रीका टी20लीगके 2025-26 सीजन की नीलामी में जमकर पैसे खर्च किए गए। लीग के चौथे सीजन से पहले प्लेयर्स पर करीब 65 करोड़ की भारी भरकम राशि खर्च की गई। डेवाल्ड ब्रेविस को प्रटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड यानी करीब 8.31 करोड़ रुपये में खरीदा। वह लीग के इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने। ऑक्शन में 12 अंडर-23 क्रिकटरों पर 22.8 मिलियन रैंड खर्च किए गए। 
प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए हेड कोच सौरव गांगुली ने ब्रेविस को साइन करने को लेकर कहा कि, मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मुझे लगता है कि वह एक जबरदस्त प्लेयर हैं। पिछले डेढ़ साल में उनके खेल में वाक बहुत सुधार हुआ है। जैस कि हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देखा। उस दौरे पर उन्होंने दिखाया कि वह खेल को बदलने वाले खिलाड़ी हैं। टी20 क्रिकेट में आपको ऐसे ही प्लेयर चाहिए। 
उन्होंने कहा कि, हमारे पास रसेल और रदरफोर्ड हैं जो वाकई कमाल कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि ब्रेविस भी ऐसा ही करेंगे। मैं कभी भी प्रदर्शन को पैसे से नहीं जोड़ता। मेरा मानना है कि वह एक बेहतरीन प्लेयर हैं। वह स्पिनको बहुत अच्छी तरह से खेलते है जो बेहद अहम है। सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए उन पर पैसा खर्च किया गया है। 
वहीं SA20 लीग कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने नीलामी के बाद कहा कि, मैं हमेशा आंकड़ों के बारे में बात करने से हिचकिचाता हूं, लेकिन साउथ अफ्रीकी क्रिकेट में फिर से निवेश देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। ये एक ऐसा निवेश है जो पहले कभी नहीं हुआ था। फ्रेंचाइजी आई हैं और उन्होंने सही निवेश किया है। आप देख सकते हैं कि वे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों का समर्थन कर रही हैं। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top