Sorting by

×

मैं किसी दर्द से गुजरा हूं, एक पांव में लकवा मार गया… श्रेयस अय्यर का बड़ा खुलासा

श्रेयस अय्यर इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्हें एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। लेकिन उन्हें मौजूदा दौर के बेस्ट वनडे फॉर्मेट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। दाएं हाथ का ये बल्लेबाज टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जिता चुका है। 2023 में उन्होंने भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइनल तक भी पहुंचाया था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने इस कामयाबी के पीछे क्या-क्या दर्द झेला है। जिसका खुलासा उन्होंने अब खुद किया है।
दरअसल, श्रेयस अय्यर ने GQ India से बात करते हुए ये दर्दनाक खुलासा किया। अय्यर ने कहा कि, मैं किस दर्द से गुजरा हूं ये कोई नहीं समझ सकता। मेरा एक पांव पूरी तरह से चलना बंद हो गया था, मुझे एक पांव में लकवा मार गया था। मेरी स्पाइन की सर्जरी हुई थी और मेरी कमर पर एक रॉड डाली गई थी, वो एक बहुत ही दर्दनाक और खतरनाक अनुभव था। मुझे बहुत ज्यादा दर्द होता था मेरी कमर से लेकर ऐड़ी तक काफी दर्द होता था। वो बहुत ही डरावना अनुभव था। 
श्रेयस अय्यर को साल 2023 में पीठ की सर्जरी करानी पड़ी थी जिस कारण से वो आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। यही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइल में भी वो नहीं खेल सके। इस चोट के कारण ही दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह ऋषभ पंत को कप्तान बना दिया और फिर उन्होंने ये फ्रेंचाइजी ही छोड़ दी। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top