Sorting by

×

ED की रडार पर आए शिखर धवन, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में पूछताछ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के रडार पर हैं। एक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में शिखर धवन ईडी ऑफिस पहुंचे जहां उनसे पूछताछ हो रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी गई। ईडी ने पहले भी कुछ क्रिकेटर्स से इस मामले में पूछताछ की है, जिनमें पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम भी शामिल है। ईडी ने 8 घंटे तक सुरेश रैना से पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था। 
वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय जांच एजेंसी 1xBet नामक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी इस जांच के हिस्से के रूप में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत शिखऱ धवन का बयान दर्ज करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि 39 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से जुड़े हुए थे। ईडी पूछताछ के दौरान इस ऐप से उनके संबंधों का पता लगाना चाहता है। जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने या  भारी मात्रा में कर चोरी करने का आरोप है। 
 
बता दें कि, केंद्र सरकार ने हाल ही में एक कानून लाकर असली पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में अब आगे इस तरह के ऐप्स का न कोई प्रमोशन होगा और न ही इसे भारत में वैध रूप से इस्तेमाल कर पाएगा। ईडी ने सुरेश रैना से इस ऐप से उनके संबंधों, इसके प्रचार से हुई कमाई और दोनों पक्षों के बीच संचार के माध्यम के बारे में पूछताछ की थी। यही शिखर धवन के साथ हो रहा है। एजेंसी ने हाल ही में इस मामले में गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों को भई पूछताछ के लिए बुलाया था।
 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top