Sorting by

×

Mitchell Starc Retirement: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 क्रिकेट को कहा अलविदा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 वर्षीय स्टार्क ने बताया कि भारत के टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 वनडे र्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया है।

मिचेल ने कहा कि, टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया, खासकर 2021 वर्ल्ड कप में। सिर्फ इसलिए नहीं कि हम खिताब जीते, बल्कि इसलिए क्योंकि हमारी टीम शानदार थी और उस दौरान हमने खूब मजे भी किए। 

शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top