Sorting by

×

Asia Cup 2025: 14 सितंबर को होगा मजाक… IND vs PAK मैच को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर फैंस खासे नाराज हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने भी इस महामुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि एक और मजाक 14 सितंबर को होगा। 
बता दें कि, आगामी एशिया कप 2025 आठ देशों का टूर्नामेंट होगा, जो अगले साल भारत में आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक अहम तैयारी इवेंट है। ये टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा जिसमें गत चैंपियन भारत 10 सितंबर को यूएई से दुबई में मुकाबला खेलेगा। 
इस इवेंट के लिए भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है और इन दोनों देशों के बीच 14 सितंबर को मैच होने जा रहा है। इस बड़े मुकाबले से पहले पीसीबी के हालिया फैसलों पर बासित अली ने नाराजगी जताई है। 
कुछ दिन पहले, पीसीबी ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें डिमोट कर दिया है। दोनों खिलाड़ी पहले A कैटेगी में थे, लेकिन अब उन्हें B कैटेगरी में डाल दिया गया है। बाबर और रिजवान के अलावा, बाकी खिलाड़ियों जैसे अबरार अहमद, फखर जमान, हैरिस राउफ, हसन अली, सलमान अली आगा, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी को भी B कैटेगरी में डाला गया है। 
इसके अलावा, पाकिस्तान ने आईसीसी रैंकिंग में निचल पायदा पर रहने के बाद टेस्ट कप्तान शान मसूद को B कैटेगी से D कैटेगरी में डिमोट कर दिया है। तेज गेंदबाज नसीम शाह को भी आगामी टी20 टूर्नामेंट के लिए यूएई में बाहर किया गया है और उन्हें अनुबंध की तीसरी कैटेगरी में डाल दिया गया है। 
वहीं बासित अली ने पीसीबी के इन फैसलों पर अपनी नाखुशी व्यक्त की है और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसलों को लेकर सवाल उठाए हैं। बासित ने पीसीबी के इस फैसले, जो कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का है उसे क मजाक बताया। उन्होंने कामरान अकमल के यूट्यूब शो गेम टाइम पर कहा कि, एक मजाक अभी और होगा, जब 14 सितंबर को भारत नाम पाकिस्तान का मैच होगा। वां एक मजाक और होगा। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top