Sorting by

×

एशिया कप 2025 में IND vs PAK मैच पर वसीम अकरम का आया बयान, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से खेलें या नहीं खेलें लेकिन गमे चलते रहना चाहिए। इस बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में यूएई और ओमान के साथ रखा गया है। दोनों टीमों के बीच 14 सितंब को दुबई में मैच खेला जाएगा। 
एशिया कप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर टीम इंडिया को भारी विरोध का सामना करना पड़ा रहा है क्योंकि क्रिकेट फैंस लगातार पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सभी क्रिकेट संबंध को पूरी तरह खत्म करने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में इंडिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान चैंपियंस के साथ खेलने से इनकार कर दिया था, और दोनों टीमों के बीच एशिया कप में होने वाले मैच को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। 
 
एशिया कप में भारत की भागीदारी सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगी, लेकिन चूंकि बीसीसीआई ने एशिया कप को पहले ही हरी झंडी दे दी है इसलिए उसके हटने की संभावना बहुत कम है। अकरम ने कहा कि भारत में बहिष्कार की अपील से पाकिस्तान परेशान नहीं है और चाहे भारत उनके साथ एशिया कप में खेले या नहीं, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। अकरम ने स्टिक विद क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा कि एशिया कप का कार्यक्रम घोषित हो गया है इस पर कड़ी प्रतिक्रिया हो रही है, लेकिन हम पाकिस्तान में शांत हैं। हम खेलें या न खेलें, हमें कोई दिक्कत नहीं होगी। खेल जारी रहना चाहिए। 
साथ ही अकरम ने कहा कि, वह भारत और पाकिस्तान के बीच एक टेस्ट सीरीज देखना चाहते हैं। दोनों टीमों ने एक दशक से ज्यादा समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है और दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 2007-08 में हुई थी। वसीम ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं अपने जीवन काल में भारत औ पाकिस्तान के बीच एक टेस्ट सीरीज देख पाऊंगा।  
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top