Sorting by

×

Asia Cup 2025 India Squad: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बतौर उपकप्तान Shubman Gill की टी20 में वापसी

मंगलवार को आगामी एशिया कप 2025 के लिए आखिरकार टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। अजीत अगरकर की अगुवाई में सीनियर पुरुष चयन समिति ने टीम का ऐलान किया है। जहां शुभमन गिल की उपकप्तान के तौर पर वापसी हुई है। जबकि श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला है।
 
 यूएई में 9 से 28 सितंबर तक खेले जाना वाला ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जिसमें कुल 8 टीमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकां और ओमान हिस्सा लेंगी। 
वहीं इसके साथ ही एशिया कप 2025 में भारत के अभियान का आगाज 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा। जिसके बाद 14 सितंबर को टीम इंडिया अपने चिर परिचित प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। वहीं 19 सितंबर को ओमान से भारत को टकराना है। 

एशिया कप के लिए भारत का स्क्वॉड

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top