Sorting by

×

62 लाख की कार खरीदना आकाश दीप को पड़ा महंगा, ड्राइविंग पर लग गई रोक और मिल गया नोटिस

भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप को बिना पंजीकरण और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एचएसआरपी लगाए फार्च्यूनर वाहन डिलीवर कर दिया गया। परिवहन विभाग ने इसे लापरवाही और नियमों का उल्लंघन बताया और उन्हें नोटिस जारी कर दिया। 
मेसर्स सनी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के ही अमौसी शोरूम से इनोवा वाहन को भी बिना पंजीकरण डिलीवर किया गया था, एआरटीओ ने वाहन को जांच में पकड़ा। परिवहन विभाग ने डीलर का ट्रेड लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिया है। 
परिवहन विभाग ने कार मालिक क्रिकेटर आकाशदीप को मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 39, 41 एंव 207 के तहत वाहन इस्तेमाल रोकने का नोटिस जारी किया है। निर्देशदिया गया है कि जब तक सभी विधिक औपचारिकताएं पूरी नहीं हो जाती वाहन को सड़क पर न चलाया जाए। उल्लंघन की स्थिति में वाहन जब्त करने और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
सड़क सुरक्षा के लिए वाहन डिलीवरी संबंधी नियमों के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाया गया है। राजधानी में मेसर्स सनी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास दो ट्रेड सर्टिफिकेट अमौसी और चिनहट शोरूम से टोयोटा फार्च्यूनर सात अगस्त को क्रिकेटर आकाशदीप को बेची गई, आठ अगस्त को वाहन का बीमा हुआ लेकिन रोड टैक्स आदि जमा नहीं हुआ। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top