टीम इंडिया के गेंदबाज युजवेंद्र चहल इन दिनों सिर्फ अपने खेल के कारण नहीं बल्कि अपने निजी जीवन के कारण सुर्खियों में रहते हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका और उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपना बर्थडे खास तरीके से सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।
सामने आए वीडियो में सबसे पहले युजवेंद्र चहल, आरजे महवश को गले लगाते हैं और फिर डांस करने लगते हैं। वीडियो देखकर लगता है जैसे युजवेंद्र चहल के जन्मदिन के लिए खास इंतजाम किया गया है। वीडियो में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं।
महवश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में चहल की अनदेखी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो एक रेस्टोरेंज में बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए महवश ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि, जन्मदिन मुबारक हो युजी। उम्र बढ़ना जीवन का एक हिस्सा है और जिंदगी के दूसरे हिस्से इससे भी ज्यादा खराब हैं। इसलिए शुभकामनाएं।
वहीं युजवेंद्र चहल ने हाल ही में पंत और अभिषेक शर्मा के साथ नेटफ्लिक्स के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए थे। इस दौरान कृष्णा अभिषेक लड़की बनकर आते हैं और युजवेंद्र की जमकर खिंचाई करते हैं। आरजे महवश के नाम पर जब चहल से सवाल पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि पूरी इंडिया उनके रिलेशनशिप स्टेटस को जान चुकी है।