Sorting by

×

IND vs ENG 4th Test: टीम इंडिया के लिए अंशुल कंबोज का डेब्यू, भारत के लिए बने टेस्ट खिलाड़ी नंबर 318

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम में अंशुल कंबोज का टेस्ट डेब्यू हुआ है। दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज कुछ ही दिन पहले इंग्लैंड पहुंचा था और अब उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिल गई है। अंशुल कंबोज को टेस्ट कैप पूर्व विकेटकीपर– बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने सौंपी। वहीं अंशुल भारत के टेस्ट खिलाड़ी नंबर 318 बने हैं। 

अंशुल कंबोज का जन्म हरियाणा के करनाल में 6 दिसंबर 2000 को हुआ। 24 वर्षीय तेज गेंदबाज बेहद कम उम्र में ही भारतीय घरेलू क्रिकेट में छा गया। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मैक्ग्रा के नाम से भी पुकारा जाता है वो इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के ये दिग्गज ही उनका आइडल है और उनकी गेंदबाजी की सोच भी वैसी ही है। अंशुल एक ही लेंथ पर लगातार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अंशुल का कद 6 फीट 2 इंच है और इसलिए वो स्विंग के साथ-साथ एक्स्ट्रा बाउंस भी हासिल करते हैं।

अंशुल कंबोज का घरेलू क्रिकेट में डेब्यू 2022 में ही हुआ था। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना दम दिखाया और इस गेंदबाज ने 10 मैचों में 17 विकेट चटकाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्हें साल 2024 में मुंबई इंडियंस में आईपीएल में खेलने का मौका दिया लेकिन अगले ही सीजन वो रिलीज हो गए। 

 

शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top