Sorting by

×

आर अश्विन से जलते हैं हरभजन सिंह? मनमुटाब की खबरों पर दोनों दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

भारतीय क्रिकेट टीम में आए दिन खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं। इन्हीं में से एक हरभजन सिंह और आर अश्विन का भी जिक्र होता है। कहा जाता है कि, 2011 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के प्रदर्शन में अचानक गिरावट के बाद तमिलनाडु के स्पिरन अश्विन को मौका मिला। अश्विन ने अपने डेब्यू के बाद से लगभग 13 सालों तक टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा बनाए रखा और 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट झटके। उन्होंने अपने सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन को भी पीछाड़ दिया जिन्होंने अपने 17 साल के करियर में 417 विकेट लिए थे। 
इन सब के बाद अश्विन- हरभजन के खेलने के दौरान दोनं दिग्गजों के बीच मतभेद की अफवाहें अक्सर फैलती रही थीं। हाल ही में अश्विन और हरभजन  के कुट्टी स्टोरिज विद एश पर इस विषय पर बात की। जहां हरभजन सिंह ने अश्विन से सवाल किया कि क्या उन्हें लगता है कि वह उनसे जलते हैं? इस पर अश्विन ने कहा कि आप किसी समय जलते भी रहे होंगे तो ये कोई दिक्कत नहीं है। ये जायज है क्योंकि हम सभी इंसान हैं। 
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए कुट्टी स्टोरीज विद ऐश के आने वाले एपिसोड के एक अंश में अश्विन ने हरभजन सिंह से पूछा कि, ये पूरी जलने वाली बात। इससे पहले कि मैं आपको इसका जवाब दूं मैं कुछ स्पष्ट कर दूं। लोग हर चीज को अपने नजरिए से देखते हैं। मिसाल के तौर पर अगर वे मुझ पर कोई टिप्पणी कर रहे हैं तो उन्हें लगता है कि दूसरे लोग दुनिया को उनकी नजर से देखेंगे। ये कहना कि आप उस व्यक्ति से जलते हैं जो आज आपका इंटरव्यू ले रहा है। भज्जी पा आप इसके बारे में क्या सोचते हैं?
इस पर हरभजन ने कहा कि, क्या तुम्हें लगता है कि मैं तुमसे जलता हूं? तुम आज मेरे साथ बैठे हो और हमने काफी देर तक बातें की हैं। क्या तुम्हें लगता है कि मैं ऐसा इंसान हूं.. अश्विन ने इस पर मजेदार जवाब देते हुए कहा कि, पिछले साल तमिलनाडु के साथी खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर के बढ़ते कद के साथ खुद के टेस्ट संन्यास का जिक्र करते हुए अश्विन कहते हैं कि, अगर आपको किसी समय जलन हुई भी हो तो ये जायज है। यही मेरा मानना है। मैं इसे कभी गलत नहीं मानूंगा क्योंकि हम सब इंसान हैं। स्वाभाविक रूप से ऐसा होना ही है। कुछ लोग मानते हैं कि मैंने वॉशिंगटन सुंदर की वजह से संन्यास ले लिया। ये सब दूसरों का नजरिया है। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top