पिछले साल न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौन भूल सकता है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन पर सिमट गई थी। लेकिन फिर टूटा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या का कहर। कसी गेंदबाजी की बदौलत भारत ने कम स्कोर का भी बचाव किया। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उस मैच के दो दिन पहले से भारतीय क्रिकेट टीम एक तरह से होटल में कैद थी। उन्हें बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। सीधे मैच के लिए ही होटल से बाहर निकले थे। ये खुलासा किया है तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा ने।

