Sorting by

×

MI vs DC Highlights: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में हुई एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से दी मात

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला खेला गया। जिसे मुंबई इंडियंस ने 59 रनों से जीत लिया और साथ ही टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। एमआई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर डीसी के सामने 181 रनों का मुश्किल टारगेट रखा। जिसके जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में 121 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई।
 
मुंबई की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव, बुमराह और सैंटनर रहे। सूर्या ने 43 गेंदों में 73 रन बनाए। वहीं मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट तो बुमराह ने भी 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। 
दिल्ली कैपिटल्स की टीम केएल राहुल के भरोसे थी और ये खिलाड़ी मुंबई के खिलाफ फेल हो गया। राहुल ने 6 गेंदों में 11 रन बनाए और बोल्ट के हाथों आउट हो गए। इसके बाद फाफ डुप्लेसी और अभिषेक पोरेल भी 6-6 रन बना पाए। समीर रिज्वी ने 39 रन बनाए जबकि विपराज निगम ने भी 20 रन ही बनाए। 
 
वहीं आईपीएल 2025 की अंत तालिका की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने 13 मैचों में 8 जीत के साथ चौते स्थान पर कब्जा जमा लिया है। अभी इस टीम का एक मैच बाकी है। मुंबई को अगला मैच पंजाब के खिलाफ 26 मई को खेलना है। ये मैच जयपुर में होगा। मुंबई का लक्ष्य किसी भी तरह टॉप 2 में फिनिश करना होगा, इसके लिए अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ किस्मत का साथ भी चाहिए।  
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top