Sorting by

×

MI vs DC: अक्षर पटेल क्यों हुए प्लेइंग इलेवन से बाहर?दिल्ली कप्तान को लेकर आया ये अपडेट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो जैसा है। डीसी ने अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, दिल्ली के नियमित कप्तान अक्षर पटेल मुंबई के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह उपकप्तान फाफ डुप्लेसी टॉस के लिए आए। डुप्लेसी ने स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर को लेकर टेंशन वाला अपडेट दिया है। 
टॉस जीतने के बाद डुप्लेसी ने कहा कि, अक्षर के लिए ये दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले दो दिनों से वह बहुत बीमार हैं। फ्लू से जूझ रहे हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। उन्होंने इस सीजन में हमारे लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आज हम निश्चित रूप से उन्हें मिस करेंगे। कार्यवाहक कप्तान ने आगे कहा कि, अक्षर दो खिलाड़ी के सामन हैं। वह बेहतरीन स्पिनर और बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इसलिए उन्हें रिप्लेस करना मुश्किल है। हमारे पास कोई खिलाड़ी नहीं है। देखते हैं कि क्या होता है। वहीं अक्षर पटेल की जगह टीम में माधव तिवारी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। 
जबकि मुंबई इंडिसंस की प्लेइंग इलेवन में कॉर्बिन बॉश के स्थान पर मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया है। ये मैच मुंबई और डीसी के लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल जैसा है। दोनों टीमों में प्लेऑफ के आखिरी टिकट के लिए जंग है। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top