Sorting by

×

IPL 2025 PlayOffs: गुजरात टाइटंस ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, जीटी ने खोली इन दो टीमों की किस्मत

आईपीएल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है। वहीं इस सीजन की तीन टीमों का पता चल गया है जो प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। दरअसल, रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे गुजरात टाइटंस ने जीत लिया और साथ ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया। वहीं जीटी की इस जीत से दो और टीमों की किस्मत खुल गई है। दोनों टीमों ने भी प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया है। यानी अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ एक जगह बाकी है जो रेस में अभी भी 3 टीमें बनी हुई हैं। 
 जीटी ने खोली इन दो टीमों की किस्मत
गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की है। इस जीत का फायदा आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीम को हुआ है। आरसीबी और पंजाब किंग्स ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गुजरात के 12 मैचों के बाद अब 9 जीत हो गई हैं और 18 अंकों के साथ वह टॉस पर है। दूसरी ओर आरसीबी इस सीजन में 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स के भी 17 अंक हैं। यानी अब इन टीमों के बीच टॉप-2 में खत्म करने की लड़ाई है। 
तीनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में काफी बेहतरीन रहा है। तीनों टीमों ने 12-12 मैच खेले हैं। सिर्फ 3-3 मैच ही गंवाए हैं। आरसीबी और पंजाब किंग्स का एक-एक मैच बारिश के कारण धुल गया है। अब इन टीमों के बीच लीग स्टेज को टॉप-2 में खत्म करने पर है, ताकी उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए 2 मुकाबले मिल सकें। दो टीमें टॉप-2 में रहेंगी, उनके बीच पहला क्वालीफायर खेला जाएगा और हारने पर एक और मौका मिलेगा। 
 3 टीमों के बीच टक्कर
वहीं अब प्लेऑफ के लिए महज एक टीम की जरूरत है। लेकिन इस जगह के लिए तीन टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। दिल्ली के अलावा मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट् भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। लेकिन इनमें से एक ही टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल कर पाएगी। मुंबई फिलहा 12 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली 12 मैचों में 13 अंक के साथ पांचवें स्थान और लखनऊ 7वें स्थान पर है। 
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top