Sorting by

×

IPL 2025 MI vs SRH: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद में से कौन भारी? एक नजर आंकड़ों पर

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद मुंबई की हैदराबाद के खिलाफ अग्निपरीक्षा है। दिल्ली के खिलाफ जीत के मंत्र को SRH के खिलाफ भी मुंबई दोहराना चाहेगी। हालांकि, उसे सतर्क रहना होगा क्योंकि हैदराबाद के धुरंधरों ने पंजाब के खिलाफ जो कारनामा अंजाम दिया है, वह भी बहुत मायने रखता है। एक नजर दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर डालते हैं।
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में ये 24वीं भिड़ंत होगी। वहीं मुंबई इंडियंस नौवीं बार अपने घरेलू मैदान, वानखेड़े स्टेडियम में एसआरएच का सामना कर रही होगी। मुंबई की टीम घर और बाहर दोनों ही जगहों पर थोड़ा फायदे में रही है। वहीं, एआरएच की टीम वानखेड़े स्टेडियम में कुछ बड़ा नहीं कर पाई है। अब तक दोनों के बीच आईपीएल में 23 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें मुंबई ने 13 और एसआरएच ने 10 बार जीत हासिल की है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 8 मुकाबले हुए हैं। इनमें मुंबई ने 6 और हैदराबाद ने दो मैचों में बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच पिछले चार मुकाबलों की बात करें तो यहां पर बात दो-दो से बराबरा रही है।
 
वहीं दोनों के बीच आखिरी बार मुकाबला काफी दिलचस्प रहा था। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 277 रनों का लक्ष्य तय किया था। मुंबई ने तिलक वर्मा के अर्धशतक और टिम डेविड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर ये लक्ष्य लगभग हासिल भी कर लिया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज शाम जब दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी तो मुकाबला कैसा होगा।
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top