Sorting by

×

स्पेन का दौरा रद्द, Mohammed Siraj को मिला T20 World Cup का टिकट, बोले- ‘अल्लाह ने जो लिखा…’

मोहम्मद सिराज अपनी पसंदीदा फुटबॉल टीम रीयाल मैड्रिड को रीयाल सोसीदाद के खिलाफ खेलते हुए देखने के लिए दुनिया के दूसरी हिस्से में जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव का फोन आया।
चोटिल हर्षित राणा के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार ने भारतीय टीम के भरोसेमंद तेज गेंदबाज सिराज को टीम में शामिल किया।

जसप्रीत बुमराह के बीमार होने के कारण सिराज को एकादश में शामिल किया गया और उन्होंने वही किया जो वह हमेशा करते हैं- हर गेंद पर अपना पूरा जोर लगाया।
इस ईमानदार कोशिश के लिए उन्हें तीन विकेट मिले जिससे भारत ने जोश से भरी अमेरिका की टीम को हराने में सफलता हासिल की।
शनिवार को टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत की 29 रन की जीत में सबसे सफल गेंदबाज बनकर खुश सिराज ने अपनी वापसी की कहानी सुनाते हुए कहा, ‘‘दो दिन पहले सूर्या (सूर्यकुमार) ने कहा ‘मियां बैग पैक कर और आ जा (मुंबई)। मैंने उनसे कहा ‘भाई मजाक मत करो क्योंकि यह तो होने वाला नहीं है’। लेकिन उन्होंने कहा ‘मैं सच कह रहा हूं, तैयार हो जा’।’’
उन्होंने कहा, ‘‘फिर (भारत के चयनकर्ता प्रज्ञान) ओझा भाई ने मुझे फोन किया… अल्लाह ने जो लिखा है उसे कोई नहीं बदल सकता।’’

जब उनसे पूछा गया कि हैदराबाद के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के बाद उन्होंने फरवरी में ब्रेक के लिए क्या योजना बनाई थी तो सिराज ने कहा, ‘‘15 तारीख को रीयाल मैड्रिड का मैच है और मैं उसे देखने जा रहा था और उसके बाद रमजान है लेकिन अल्लाह ने जो लिखा है…।’’
दरअसल जब टीम के स्ट्रैंथ एवं अनुकूलन कोच एड्रियन ले रॉक्स ने उन्हें मैसेज करके पूछा था कि ‘क्या योजना है’ तो सिराज ने जवाब दिया था, ‘‘अभी मुझे मैसेज मत करो क्योंकि मैंने चार दिवसीय दो मैच खेले हैं और मुझे आराम चाहिए। इसके बाद देखूंगा कि क्या योजना है।’’

सिराज को फोन आने की उम्मीद नहीं थी क्योंकि वह टूर्नामेंट के लिए भारत की योजनाओं का हिस्सा नहीं थे। यह तेज गेंदबाज बारबडोस में 2024 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा था।
सिराज ने कहा, ‘‘जब मैं विमान में था तो ऐसा लग रहा था जैसे मैं सपना देख रहा हूं क्योंकि मैंने विश्व कप में खेलने के बारे में सोचा ही नहीं था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक साल से योजना बनाई जा रही थी। जो लोग इसमें खेलने वाले थे उन्हें मौके मिल रहे थे और क्योंकि मैंने टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेले थे इसलिए मुझे समझ आ गया था कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगा।

शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top