17 मई से आईपीएल बहाल होने वाला है, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते BCCI ने टूर्नामेंट को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। ऐसे में नए शेड्यूल के अनुसार खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ तय वेन्यू पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह के साथ खेला हो गया। दरअसल, पंजाब किंग्स का 18 मई को मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में है। टीम इस मैच के लिए वहां पहुंच गई है। हालांकि, शशांक सिंह के साथ खेला ये हुआ कि ये तो जयपुर पहुंच गए लेकिन उसका सामान जयपुर की जगह बेंगलुरु पहुंच गया। ये गलती एयरलाइंस से हुई जिसकी वजह से वह भड़क गए।
शशांक सिंह का इंडिगो एयरलाइंस पर फूटा गुस्सा, आईपीएल बहाल होने से पहले हो गया खेला
By
Roshan Kujur
/ May 15, 2025

