Sorting by

×

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर गिरी गाज, T20 World Cup 2026 से बाहर होने पर PCB ने सुनाई सजा

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। जिससे पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों से बेहद नाराज है जिसकारण पूरी टीम पर गाज गिरी है। दरअसल, ये लगातार दूसरी बार है जब टीम टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई और सुपर-8 टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान भारत-इंग्लैंड जैसी कड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराने में नाकामयाब रही। इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण खिलाड़ियों पर बोर्ड ने भारी जुर्माना लगाया है। 
बता दें कि, tribune.com.pk की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की खराब परफॉर्मेंस उनके खिलाड़ियों के लिए महंगी साबित हुई है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हर खिलाड़ी पर 5 मिलियन रुपये का जुर्माना लगाया है। ये फैसला भारत से हार के बाद लिया गया।
 
सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने खिलाड़ियों से साफ कह दिया है कि बहुत लाड़ प्यार हो गया अब से, फाइनेंशियल फायदे सिर्फ प्रदर्शन से मिलेंगे। 
साथ ही कहा जा रहा है कि, पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स से हार से बाल-बाल बचे फिर यूएस को हराया। श्रीलंकाई कंडीशन और अच्छे स्पिन गेंदबाज होने के बाद भी भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन  की उम्मीद थी लेकिन एशिया कप के तीन मैचों की तरह टीम फिर से फेल हो गई। 
गौरतलब है कि, अभी  नेशनल क्रिकेटर सालाना लाखों कमाते हैं। A कैटेगरी के खिलाड़ियों को हर महीने 4.5 मिलियन रुपये सैलरी और आईसीसी रेवेन्यू से 2.07 मिलियन रुपये शेयर मिलते हैं। B कैटेगरी के खिलाड़ी हर महीने 3 मिलियन रुपये और आईसीसी शेयर के तौर पर 1.5525 मिलियन रुपये मिलते हैं। वहीं C कैटेगरी के खिलाड़ी हर महीने 1 मिलियन रुपये और आईसीसी शेयर के तौर पर 1.035 मिलियन रुपये लेते हैं। जबकि D कैटेगरी के खिलाड़ी हर महीने 750,000 रुपये और आईसीसी शेयर के तौर पर 517,500 रुपये कमाते हैं। मैच फीस अलग से है।  
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top