भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह बुधवार शाम को चेन्नई लौटेंगे। वे अपने पिता के साथ रहने के लिए टी20 विश्व कप टीम छोड़कर गए थे, क्योंकि उनके पिता अस्वस्थ हैं। रिंकू मंगलवार को अपने पिता से मिलने घर गए थे, जिन्हें कथित तौर पर चौथे चरण के लिवर कैंसर के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बुधवार को चेन्नई में पत्रकारों से कहा कि रिंकू सिंह आज शाम टीम में शामिल हो रहे हैं। वे अपने पिता की अस्वस्थता के कारण घर वापस गए थे।
इसे भी पढ़ें: लगातार Fail हो रहे Jos Buttler के बचाव में उतरे Captain Brook, आलोचकों को दिया करारा जवाब
रिंकू के पिता, खानचंद सिंह, ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है। एक सूत्र के हवाले से बताया कि पारिवारिक आपात स्थिति के कारण रिंकू सिंह चेन्नई से वापस घर लौट आए और मंगलवार को चेपॉक में हुए भारतीय अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए। 28 वर्षीय रिंकू मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। अब तक उन्होंने भारत के लिए चल रहे टी20 विश्व कप अभियान में सभी पांच मैच खेले हैं और केवल 24 रन बनाए हैं।
इसे भी पढ़ें: Harry Brook के ऐतिहासिक शतक से England सेमीफाइनल में, Pakistan का World Cup सपना टूटा
गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण सुपर 8 मुकाबले में उनकी उपलब्धता को लेकर संदेह था। हालांकि, बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना को देखते हुए, हो सकता है कि उन्हें बाहर बैठना पड़े और संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी टीम को अक्षर पटेल की वापसी की सलाह दी है, लेकिन वाशिंगटन सुंदर को बाहर किए बिना।

